इन टिप्स से आपका बच्चा भी बनेगा ‘जीनियस’

-

हर माता पिता का सपना होता है की उसका बच्चा काफी इंटेलिजेंट और जीनियस बने। लेकिन माता पिता को यह समझ नहीं आता कि वह अपने बच्चे को जीनियस कैसे बनाएं। तो आज हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आए हैं। आपको बता दें कि बच्चे के जन्म के साथ ही माता-पिता को अपने बच्चे को जीनियस बनाने के लिए उसके शारिरीक विकास के साथ मानसिक विकास पर ध्यान रखना चाहिए। बच्चे के मानसिक विकास में माता-पिता और घर के माहौल का बहुत अहम रोल होता है। उसी के अनुसार आपका बच्चा आगे जाकर जीनियस बनता है।

हर माता पिता का सपनाImage Source: https://media.mnn.com/

ज्यादातर देखा गया है की माता-पिता छोटे बच्चे के शारिरिक विकास पर ज्यादा ध्यान देते हैं बजाए उसके मानसिक विकास के लिए। लेकिन आपको बता दें कि शारिरीक विकास के साथ-साथ शुरूआत में बच्चे के मानसिक विकास पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। बच्चे को जीनियस बनाने के लिए उसके मानसिक विकास का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जिसके लिए माता-पिता को अपने बच्चों को घर में अच्छा माहौल, प्यार और दुलार देना चाहिए।

ज्यादातर देखा गया है कीImage Source: https://stamford.edu.sg/

जमाना जिस गति से आगे बढ़ रहा है ऐसे वक्त में आजकल बच्चे का शार्प माइंड होना बहुत जरूरी है। उन्हें वह सब चीजों के बारे में पता होना चाहिए। जो उनके लिए जानना बहुत जरूरी है। आजकल के माता-पिता अपने बच्चे को पढ़ाई में अव्वल और बुद्धिमान देखना तो चाहते हैं। लेकिन उनको यह नहीं पता होता की बच्चे को जीनियस बनाना उन्ही के हाथ में होता है। अगर बच्चे को माता-पिता खुशनुमा माहौल दें और पौष्टिक आहार दें तो बच्चे को जीनियस बनाना काफी आसान हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बच्चे के दिमाग को तेज बनाने के लिए क्या उपाय किए जाएं।

जमाना जिस गति से आगेImage Source: https://i.dailymail.co.uk/

1. माइंड गेम्स के फायदे
बच्चे के माइंड को शार्प और इंटेलिजेंट बनाने के लिए माता-पिता को चाहिए की वह बच्चे के साथ छोटे-छोटे माइंड गेम्स खेलें। इसके लिए सबसे पहले माता-पिता अपने बच्चे को विस्तार से गेम के बारे में बताएं। फिर उनके साथ बच्चा बनकर उस गेम को खेलें और बच्चे की गलती होने पर उसे अवश्य बताएं। जिससे की बच्चा उस गलती को दोबारा करने से बचेगा। यकीन मानिए इस गेम से बच्चे को मजा भी आएगा साथ ही इस गेम की मदद से उसका दिमाग भी तेज होगा।

माइंड गेम्स के फायदेImage Source: https://pbs.twimg.com/

2. प्यार और दुलार
वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक बताया गया है की जो महिलाएं अपने बच्चे को ज्यादा प्यार और दुलार करती हैं उनके बच्चों के दिमाग में ज्यादा नर्व कोशिकाएं बनती हैं जिससे बच्चे का दिमाग काफी तेज होता है। यानि की मां का बच्चे से ज्यादा लगाव होना भी बच्चे के दिमाग पर असर डालता है और उसे बुद्धिमान बनाता है।

प्यार और दुलारImage Source: https://momitforward.com/

3. पौष्टिक आहार
बच्चों के मानसिक विकास में पौष्टिक आहार का भी सबसे अहम रोल होता है। मां को चाहिए की वह अपने बच्चे के मानसिक विकास के लिए उसे पौष्टिक आहार दे और जंक फूड का सेवन कम करने दे। मां को अपने बच्चे को हरी सब्जियां, फल, दूध, मेवे और अंडे आदि खाद्य पदार्थ देने चाहिए। साथ हर रोज सुबह बच्चे को भीगे हुए बादाम की दो या तीन गिरियां खाने को देनी चाहिए। इससे बच्चे की याददाश्त भी बढ़ती है।

पौष्टिक आहारImage Source: https://mdemulher.abril.com.br/

4. पर्याप्त नींद
बच्चे के मानसिक विकास के लिए जितना पौष्टिक आहार जरूरी होता है। उतना ही उसे पर्याप्त नींद भी आवश्यक होती है। अमेरिका में हुए एक शोध के मुताबिक बताया गया है कि दोपहर में खाना खाने के बाद बच्चे को क़रीब एक घंटे के लिए जरूर सुला देना चाहिए। इससे बच्चे की याददाश्त बढ़ती है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाच्युसेट्स के शोधकर्ताओं के मुताबिक बच्चे के माइंड को मजबूत बनाने और उसके सीखने की क्षमता के लिए दोपहर में बच्चे का सोना काफी अहम है।

पर्याप्त नींदcImage Source: https://media.salon.com/

5. स्तनपान
मां के दूध जितना अच्छा बच्चे के लिए कोई आहार नहीं हो सकता । एक मां का दूध ही ऐसा होता है। जो बच्चे के दिमाग का विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। साथ ही मां के दूध में बच्चे को गंभीर बीमारियों से बचाने की ताकत भी होती है। इसलिए मां को कम से कम 6 माह तक बच्चे को अपना दूध जरूर पिलाना चाहिए। यह दूध बच्चे को ज्यादा स्वस्थ और बूद्धिमान भी बनाता है। इसलिए बच्चे को स्तनपान जरूर कराएं।

स्तनपानImage Source: https://images.medicaldaily.com/

6. किताबों की आदत
आपने देखा होगा कि आजकल बाजारों में बच्चों के दिमागी विकास को लेकर नई-नई तकनीकें आ चुकी है। लेकिन हम आपको बता दें कि आपको बच्चे को किताबों को पढ़ने का शौक डालना चाहिए। उनको किताबों के ज्ञान के बारे में बताएं। क्योंकि किताबों से मिलने वाला ज्ञान बच्चा कभी नहीं भुलता है।

किताबों की आदतImage Source: https://ideas.demco.com/

अगर आपके बच्चे को किताबों का शौक है तो अच्छा है लेकिन अगर नहीं है तो आप खुद उसके साथ किताबें पढ़े और उसको पढ़ने के लिए प्रेरित करें। यह हर उम्र के बच्चों के लिए लाभदायक है। क्योंकि किताबों से उन्हें हर तरह का ज्ञान मिलता है।

अगर आपके बच्चे कोImage Source: https://imworld.aufeminin.com/

तो आज आपने जाना अपने बच्चों के कैसे जीनियस बनाएं। लेकिन जाते जाते आपको बता दें कि बच्चे शुरूआत में एक कोमल फूल की तरह होते हैं। उन्हें आप जिस राह पर ले जाएंगे। वह आगे जाकर वैसे ही बनेंगे। इसके लिए आप शुरूआत से ही उनके दिमागी विकास पर ध्यान देना शुरू करें।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments