52 साल बाद इस जन्माष्टमी पर अद्भुत योग: जानें कैसे करें नंदलाला की पूजा

-

आज कृष्णजन्माष्टमी है, आज ही के दिन हमारे भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजधाम की पावन धरती पर जन्म लिया था। नंद के लाल दुनिया के सरताज बने कन्हैया ब्रज के ही नहीं, पूरे जग की आंखों के तारे हैं। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक श्रद्धालु अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार भोग बनाकर उन्हें अर्पण कर अपनी मनोकामना को पूर्ण करते है। अपने भक्तों की इसी प्रेमभक्ति से खुश होकर उनके बनाए भोग को खाने के लिए वे खुद इस धरती पर अवश्य आते है। इसलिए आज के दिन में श्रद्धालु उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनके पसंदीदा चीजों को अर्पण करते है। आज के दिन मनाया जाने वाला जनमाष्टमी का यह पर्व सबसे खास माना जा रहा है क्योंकि 52 साल बाद बनने वाला ये योग सबसे के लिए बहुत ही लाभकारी होगा। इस दिन उनके भोग औप पूजन का विशेष ख्याल रखते हुए श्रद्धालु अपने सभी मनोकामना को पूर्ण कर सकते है। हम यहां आपको उनके भोग व पूजन करने के कुछ तरीकों को बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी परेशानियों से छुटकारा पा सकते है। जाने वे खास उपाय..

  • आज के दिन श्री कृष्ण को इन सामग्रियों का भोग अवश्य लगाये:-
  • माखन, मिश्री,खीर, पान और तिल।
krishna1Image Source:
  •  आज के दिन बने सुंदर योग में श्री कृष्ण की पूजा करते समय पूजा वाले स्थान पर कुछ चांदी के सिक्के अवश्य रखें। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने के बाद वे सिक्के उठाकर आप अपनी अलमारी में या पर्स में रख दे। ऐसा करने से पूरे वर्ष आपके धन का भंड़ार भरा रहेगा। पर्स या घर पर रखी तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी।
  •  आज के दिन श्री कृष्ण की सायं काल पर की गई पूजा के दौरान तुलसी को पौधे पर घी का दीपक अवश्य जलाये। इसके साथ ही इस मंत्र का 2 माला जाप करें। “ऊं वासुदेवाय नमः” के इस मंत्र का जाप करने से भगवान श्री कृष्ण की असीम कृपा बनी रहती है और घर में सुख शांति के साथ समृद्धि आती है।
krishna2Image Source:
  •  जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे श्री कृष्ण की पूजा करने के दौरान उनकी मूर्ति का दूध से अभिषेक करे। इससे घर में अपार धन संपदा बना रहती है और पूरे वर्ष धन की देवी की कृपा आप पर बरसती रहेगी। इसलिए आज के दिन आप पीली चीजों का दान अवश्य करें।
  •  जन्म अष्टमी के दिन श्रीकृष्ण की पूजा करने के दौरान तुलसी की माला से “क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि परमात्मने प्रणतः क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः” के मंत्रों का जाप करें। इस जाप को करने से घर के दोष दूर होते है। घर पर कलह ना होने से शुख शांति बनी रहती है, जिससे लक्ष्मी का वास होता है।
krishna3Image Source:
    • आज के दिन श्री कृष्ण जी का जल या दूध से अभिषेक दक्षिणावर्ती शंख से करें। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है। बीमारियों का नाश होता है।
    • जिन लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव की परेशानियां हमेशा बनी रहती है और घर में हमेशा पैसों की तंगी होने लगती है। उनके लिए यह मंत्र सबसे ज्यादा फलदायी होता है। आप इसके लिए मंत्र “कृष्णः शरणं मम्” का जाप करें।
    • घर में आये दिन होने वाले कलह, बीमारी और अशांति वाले माहौल को दूर करने के लिए आप “क्लीं ऋषिकेशाय नमः” के मंत्र का 108 माला से जाप करें।
    • जो महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए परेशान है उनके लिए आज का यह अवसर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। वे महिलाएं आज के दिन इस विशेष मंत्र का जाप करें।
    • “ऊं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते। छेहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः।।”
    • इस मंत्र की पूरी 108 माला का जाप कर लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक कर, उन्हें गुड़ के बने लड्डू को भोग लगाये।

Jai Shri Krishna ?

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments