मासिक धर्म में होने वाली परेशानियों में वरदान है ‘कलौंजी’

-

बदलती जीवनशैली, खानपान और बढ़ते प्रदूषण के कारण अक्सर महिलाओं को पीरियड्स में ज्यादा दर्द होना आज की आम समस्या है। महिलाओं के वो 3-4 दिन काफी दर्द से भरे हुए होते हैं, लेकिन कुछ महिलाओं को हद से ज्यादा दर्द होता है जो कि बेहद गंभीर समस्या होती है। इसके अलावा कुछ महिलाओं को पीरियड्स महीने में एक से ज्यादा बार आते हैं तो कुछ महिलाओं को 2 से 3 महीने बाद आते हैं। इन समस्याओं को महिलाएं शुरू में तो ज्यादा गंभीरता से नहीं लेती हैं, लेकिन उन्हें इसका भुगतान आगे जाकर करना होता है। अगर आप भी इन समस्याओं का शिकार हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जो आपकी इन समस्याओं को कोसों दूर कर देंगी। इन सभी परेशानी का इलाज आपके किचन में मौजूद है। अब आप सोच रहे होंगे कि वो जादुई चीज क्या है? तो आपको बता दें कि वो है ‘कलौंजी’। इस छोटी सी चीज के फायदे काफी बड़े हैं तो चलिए जानते हैं इसके इस्तेमाल के बारे में…

नुस्खा 1- ये पहला नुस्खा उन लोगों के लिए है जिन्हें ब्लीडिंग कम होती है या फिर काफी लंबे समय बाद होती है। ये नुस्खा इस समस्या से निजात दिलाने में काफी असरदार होता है। इसके लिए आप 3 ग्राम कलौंजी पाउडर लें और उसको स्वादानुसार शहद में मिलाकर खा लें। इसको खाने के बाद गुनगुना पानी पी लें।

Nigella seeds health benefits during periods1Image Source: jofo

नुस्खा 2- अगर किसी महिला को पीरियड बहुत समय बाद आता है या फिर किसी को पीरियड आने बंद हो गए हैं तो ऐसे लोग सुबह रोजाना कलौंजी के एक चम्मच पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लें। इस उपाय से कभी कभार अगर किसी को पेट में दर्द होता है तो चुटकी भर हींग को पानी के साथ ले लें। इससे दर्द होना बंद हो जाएगा और आपको सही समय में पीरियड होने शुरू हो जाएंगे।

Nigella seeds health benefits during periods2Image Source: vigilantcitizen

नुस्खा 3- अनियमित पीरियड्स, व्हाइट डिस्चार्ज होना या फिर कमर या पेट में उस दौरान दर्द होने जैसी समस्याओं पर इस उपाय का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप दो ग्लास पानी में पुदीने की कुछ पत्तियों को उबाल लें। इस पानी को तब तक उबाल लें जब तब पानी आधा कप ना रह जाए। जब पानी कम हो जाए फिर इस पानी को छान लें और फिर इस पानी में आधा चम्मच कलौंजी का तेल और दो चम्मच मिश्री मिक्स कर लें। इस पानी का सेवन आप रोज सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले करें। अगर आप इस उपाय को 40 दिन तक करेंगे तो आपकी परेशानी खत्म होने की संभावना है।

Nigella seeds health benefits during periods3Image Source: livestrongcdn

नुस्खा 4- जैसा कि हमने आपको बताया कि कुछ महिलाओं को इस दौरान अधिक दर्द होता है। इसके लिए जो उपाय हम बताने जा रहे हैं उसे आप पीरियड की तारीख से 15 दिन पहले शुरू कर दें। आधा चम्मच कलौंजी का तेल में एक चम्मच शहद मिक्स करें और रोज सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले इसका सेवन करें, लेकिन याद रहे कि इस उपाय को पीरियड्स के दौरान बिल्कुल ना करें।

Nigella seeds health benefits during periods4Image Source: whstatic

नुस्खा 5- अगर आपको पीरियड आए हुए 3 से ज्यादा महीने हो गए हैं और साथ ही साथ आपको पेट में भी काफी तकलीफ रहती है तो ये नुस्खा खास आपके लिए है। इस उपाय में 1 कप पानी गरम करें और उसमें आधा चम्मच कलौंजी का तेल और 1 चम्मच शहद मिक्स कर दें। इस मिश्रण का सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले सेवन करें। इस उपाय को 1 महीने लगातार करने से काफी आराम मिलेगा।

Nigella seeds health benefits during periods5Image Source: blogspot

ध्यान दें-
इस बात का खास ख्याल रखें कि इस उपाय को करते समय अचार, नॉन वेज, अंडा, आलू, मछली को अपनी डाइट में बिल्कुल शामिल ना करें। इससे आपकी समस्या में जल्दी आराम मिलेगा और बेहतर परिणाम नजर आएंगे। साथ ही अगर आपको पीरियड से संबंधित कोई ज्यादा परेशानी है तो डॉक्टर से संपर्क करने में भी देर ना करें।

Nigella seeds health benefits during periods6Image Source: naturalsociety

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments