लिप बाम से जुड़े तथ्य जिनके बारे में आप हैं अनजान

-

लिप बाम का उपयोग लगभग सभी महिलायें करती हैं। यह हर महिला के बैग में असानी से देखा जा सकता है क्योंकि यह आपके होंठों को हाइड्रेट रखने के साथ फटे होंठों को तेजी से ठीक करने में भी मदद करता है। कभी-कभी तो यह होंठों के लिए सनस्क्रीन की तरह काम करता है। किसी भी मौसम में जब आप बाहर निकलते हैं तो यह आपके होंठों को फटने से बचाता है। लिप बाम से होने वाले फायदों के बारें में तो आप जान चुके हैं लेकिन क्या अब आप इसके बारे में और अधिक जानना चाहेगें? यदि हां तो आज हम बताते हैं लिप बाम से जुड़े ऐसे 5 रोचक तथ्यों के बारे में, जो आप नही जानते हैं।

1. त्वचा को मॉइस्चराइज नहीं करता है

लिप बाम

यह आपके लिए एक आश्चर्य की बात हो सकती है लेकिन यह बात सच है कि लिप बाम आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज नहीं करता बल्कि यह आपके होंठों की नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसका मतलब है कि इसकी परत होठों पर लगी रहने से होंठों की नमी बनी रहती है। परिणामतय होठ रूखे होने से बच जाते हैं। और ये सर्दी के मौसम में भी मुलायम और कोमल बने रहते हैं। इसलिए आपको प्रतिदिन लिप बाम का उपयोग करना चाहिए।

2. यदि लिप बाम मुंह में चला जाये तो?

लिप बाम

जब भी हमारे होंठों पर लिपस्टिक या लिप बाम लगी होती है तो अक्सर उसे हम चाट लेते हैं जो पेट में जाकर नुकसान भी दे सकती है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि लिप बाम से ऐसा कोई नुकसान नहीं होता है। यदि यह कम मात्रा में शरीर के अंदर जाती है तो हो सकता है कि आपको पेट खराब होने या किसी अन्य तरीके का मामूली प्रभाव देखने को मिले। लेकिन इसका अधिक मात्रा में शरीर के अंदर जाना आपको भारी पड़ सकता है।

3. लिप बाम की लत नहीं लगती है

लिप बाम

अक्सर कुछ लोगों को किसी भी चीज का बार-बार उपयोग करने  से एक नशे की लत बैठ जाती है जिससे वे उसके आदी हो जाते हैं। लेकिन लिप बाम को रोज लगाने के बाद भी इसमें ऐसा नहीं है क्योकि इसमें ऐसे कोई तत्व नहीं मिलाये जाते, जिससे आप इसके आदी हो जायें। यदि आप ज्यादा मात्रा में इसका उपयोग कर रहे हैं तो यह त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। जलन या एलर्जी हो सकती है। इसलिये आप लिप बाम की जगह घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. लिप बाम का उपयोग होंठों पर ही करें ऐसा जरूरी नहीं है

लिप बाम

लिप बाम का उपयोग होठों पर ही किया जाये, ये जरूरी नही है। इसका उपयोग आप अपनी नाक के चारों ओर भी कर सकती हैं। या आप इसे क्यूटिकल्स में भी लगा सकते हैं। इनमें यह नमी को बनाये रखने में मदद करता है और इन्हें शुष्क होने से बचाता है। बिखरी हुई आइब्रो को सेट करने में भी इसका प्रयोग किया जा सकता है।

5. लिप बाम की भी एक्सपायरी डेट होती है

लिप बाम

अन्य सभी प्रोडक्ट्स की तरह, लिप बाम की भी एक्सपायरी डेट होती है। इसलिये आपको उपयोग में लाने से पहले इसकी जांच अवश्य करनी चाहिये। एक्सपायर्ड उत्पाद का इस्तेमाल करने से त्वचा को नुकसान होता है। यदि आपके पास कोई एक्सपायर्ड लिप बाम है, तो उसे तुरंत छोड़ दें और दूसरे का उपयोग करें।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments